फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Rape with second wife of retired IAS of Jammu Kashmir cadre.

Lucknow: सेवानिवृत्त आईएएस की दूसरी पत्नी से दुष्कर्म, सौतेले बेटे व दामाद पर केस दर्ज

Wed, 10 Jul 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Jul 2024 12:05 AM IST
सार

युवती की शादी नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा निवासी सेवानिवृत आईएएस अफसर से हुई थी। ससुराल पहुंचने के बाद से ही उनको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि बीते अप्रैल में दामाद व सौतेले बेटे ने पांच दिन तक बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Lucknow: Rape with second wife of retired IAS of Jammu Kashmir cadre.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अफसर की दूसरी पत्नी ने सौतेले बेटे व दामाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप यह भी है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया। घटनास्थल जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर विवेचना संबंधित थाने की पुलिस को ट्रांसफर की गई है।

विज्ञापन


लखनऊ की रहने वाली 35 वर्षीय युवती की शादी नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा निवासी सेवानिवृत आईएएस अफसर से हुई थी। युवती के अुनसार, पति 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। 2018 में उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से उनके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद से ही उनको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि बीते अप्रैल में दामाद व सौतेले बेटे ने पांच दिन तक बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उन्हें बुरी तरह से पीटा। इससे पहले पति और उनके परिवार वालों ने उनके कुछ वीडियो बनाए। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मायके भेज दिया गया। साथ ही सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि घटना जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा की है। आगे की विवेचना के लिए केस बांदीपुरा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed