फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow ranks first in the state in the 100-day TB campaign.

Lucknow News: साै दिवसीय टीबी अभियान में लखनऊ प्रदेश में नंबर वन

Thu, 09 Jul 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Lucknow ranks first in the state in the 100-day TB campaign.
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन


लखनऊ। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। टीबी की समय पर पहचान, जांच, उपचार और मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने समेत छह प्रमुख मानकों पर अधिकतम अंक प्राप्त कर जनपद जिलास्तरीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि 24 मार्च से 5 जुलाई तक चले अभियान की सफलता में आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों, निजी चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निक्षय मित्रों, लैब टेक्नीशियनों और जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की समन्वित भूमिका रही।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि अभियान के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष एक्सरे जांच, एक्सरे एग्जामिनेशन रेट, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) के तहत हाउसहोल्ड कॉन्टैक्ट कवरेज, एनएएटी टेस्ट, डिफरेंशिएटेड टीबी केयर रेट और टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने जैसे छह प्रमुख सूचकांकों पर लखनऊ को अधिकतम तीन-तीन अंक मिले। इस तरह जनपद ने कुल 18 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह से खांसी हो तो तुरंत कराएं जांच

डॉ. एके सिंघल ने सुझाया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन घटना, भूख कम लगना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण हों तो वह तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच कराए। सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और उपचार निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed