फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow ranks first in the country in terms of walkability

Lucknow News: पैदल चलने के लिहाज से लखनऊ देश में अव्वल

Tue, 07 Jul 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lucknow ranks first in the country in terms of walkability
लखनऊ। पैदल चलने के लिहाज से लखनऊ देश का सबसे बेहतरीन शहर बन गया है। स्टेट ऑफ इंडियन स्ट्रीट्स रिपोर्ट-2026 में 12 बड़े शहरों के सर्वे में लखनऊ को पहला स्थान मिला है। राजधानी दिल्ली आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ की 28 फीसदी सड़कें और फुटपाथ ऐसे हैं, जहां लोग बिना किसी बाधा के पैदल चल सकते हैं। इस मामले में लखनऊ ने बंगलूरू (25.90 फीसदी), हैदराबाद (15.10 फीसदी) और चेन्नई (13.90 फीसदी) को पीछे छोड़ दिया। सर्वे में लखनऊ के 346 फुटपाथों की जांच की गई, जिनमें से 97 बेहतर स्थिति में मिले। रिपोर्ट में कहा गया कि अंबेडकर पार्क रोड, लोहिया पथ, इंदिरानगर और गोमतीनगर जैसे इलाकों में अच्छे फुटपाथ और पैदल चलने वालों के लिए बेहतर व्यवस्था होने के कारण लखनऊ अव्वल आया है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य लखनऊ को सुरक्षित और लोगों के लिए सुविधाजनक शहर बनाना है। इसके लिए फुटपाथ, हरित मार्ग, सार्वजनिक स्थान और अन्य जरूरी सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। पार्कों और नई योजनाओं में भी पैदल यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ को पहला स्थान मिलना गर्व की बात है। इसे बरकरार रखने के लिए फुटपाथों से कब्जे हटाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed