{"_id":"616463fa8ebc3ed3d23718f6","slug":"lucknow-rajaram-rode-on-a-cycle-a-setback-to-congress-before-vijayatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : साइकिल पर सवार हुए राजाराम, विजयात्रा से पहले कांग्रेस को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : साइकिल पर सवार हुए राजाराम, विजयात्रा से पहले कांग्रेस को झटका
Mon, 11 Oct 2021 09:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:49 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सोमवार को मुलाकात की। दोनों में सियासी समीकरण को लेकर बातचीत हुई। तय किया गया है कि मंगलवार को विजय यात्रा के दौरान वह सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद राजाराम पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल अब साइकिल पर सवार हो गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। पूर्व सांसद कानपुर में रथयात्रा के दौरान विधिवत सदस्यता लेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सोमवार को मुलाकात की। दोनों में सियासी समीकरण को लेकर बातचीत हुई। तय किया गया है कि मंगलवार को विजय यात्रा के दौरान वह सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन
राजा राम पाल की गाड़ी बसपा से वायां कांग्रेस सपा में आ रही है। वह 1996 में घाटमपुर से विधायक और 2004 में सांसद चुने गए। लेकिन संसद में सवाल पूछने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगने पर बसपा ने निष्कासित कर दिया। फिर वह कांग्रेस में चले गए। वर्ष 2009 में कांग्रेस से अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद बने। अब उन्होंने सपा में जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन