फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Railway track for FCI was to be laid using stolen sleepers, four accused arrested during raid

Lucknow: चोरी के स्लीपरों से बिछाने वाले थे एफसीआई के लिए रेलवे ट्रैक, छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 01:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

आरपीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 255 स्लीपर बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 8.16 लाख रुपये है। इन चोरी किए हुए स्लीपरों से एफसीआई गोदाम के लिए रेलवे ट्रैक बिछाया जाना था।

विज्ञापन
Lucknow: Railway track for FCI was to be laid using stolen sleepers, four accused arrested during raid
स्लीपर चोरी करने में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के पैंतीपुर स्टेशन के पास से चोरी हुए स्लीपरों से कानपुर में फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) गोदाम के लिए नया रेलवे ट्रैक बिछाया जाना था। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने मामले में छापा मारकर कार्रवाई की है। चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर टीम ने 255 स्लीपर बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 8.16 लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान एटा के पिलुआ निवासी अरविंद कुमार, सीतापुर के लहरपुर निवासी दीपक कुमार दीक्षित, सीतापुर के खैराबाद निवासी पुरुषोत्तम और पीलीभीत के पूरनपुर निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन


मामला पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का है। आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि दस अप्रैल को मंडल के पैंतीपुर स्टेशन के पास से रेलवे के 255 स्लीपर चोरी हुए थे। मामले में आरपीएफ, बाराबंकी के बुढ़वल में चोरी का केस दर्ज कराया गया था। अरविंद कुमार सहित अन्य के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच पोस्ट कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल बुढ़वल अजमेर सिंह यादव को मिली थी। उन्होंने 11 अप्रैल को लखनऊ जंक्शन की आरपीएफ क्राइम ब्रांच टीम के साथ कार्रवाई की। टीम ने चंदारी, कानपुर स्थित फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) से चोरी के स्लीपर बरामद किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आंबेडकर जयंती पर बोले अखिलेश: देश संविधान से चलना चाहिए, साजिशों के तहत खंडित की जाती रही हैं बाबा साहब की प्रतिमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया लखनऊ का पूरा परिवार, शव घर लाए गए तो मचा कोहराम, पांच की हुई थी मौत; तस्वीरें


फर्जी चालान के जरिये कानपुर भेजे गए स्लीपर
आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने बताया कि दो ट्रकों में लदे स्लीपर बरामद किए गए। एक ट्रक (यूपी 82 एटी 3157) में 105 और दूसरे ट्रक (यूपी 25 डीटी 1320) में 150 रेलवे स्लीपर जब्त किए गए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए स्लीपरों को फर्जी चालान के जरिये देवी मां शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी को आपूर्ति के लिए एफसीआई गोदाम, चंदारी भेजा गया था। फर्जी चालान पाटिल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, बुढ़वल के नाम से तैयार किया गया था।

एफसीआई गोदाम के ट्रैक में होने थे इस्तेमाल
आरपीएफ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पैतीपुर स्टेशन के पास से जिन स्लीपरों को चोरी किया गया, उनका इस्तेमाल एफसीआई गोदाम के लिए नया ट्रैक बिछाने में होना था। इससे नया ट्रैक बनता, ताकि एफसीआई गोदाम तक लदान व उतरान हो सके। सूत्र बताते हैं कि 500 मीटर प्राइवेट लाइन बिछानी थी, जिसमें 2500 स्लीपरों का इस्तेमाल होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed