फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Problems of electricity consumers will end, 21 help desks will be opened for 14.50 lakh electricity h

लखनऊ: खत्म होंगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं, 14.50 लाख बिजली धारकों के लिए खुलेंगी 21 हेल्प डेस्क

Mon, 08 Sep 2025 06:53 AM IST
रोहित मिश्र नरेश शर्मा, अमर उजाला लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Sep 2025 06:53 AM IST
सार

Electricity consumers of Lucknow: राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी समस्या को ठीक कराने में राहत मिलने जा रही है। जल्द ही शहर में 21 हेल्प डेस्क शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Lucknow: Problems of electricity consumers will end, 21 help desks will be opened for 14.50 lakh electricity h
बिजली कटौती के समय काम आएंगी ये डेस्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के चार जोन अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम और गोमतीनगर में एक नवंबर से बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वर्टिकल सिस्टम लागू करने की तैयारी हो रही है। इसके तहत कुल 14.50 लाख उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने और निस्तारण की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए 21 हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं। इन हेल्प डेस्क पर मौजूद सहायक उपभोक्ताओं की शिकायतें कंट्रोल रूम के 1912 नंबर पर दर्ज कराएंगे। शिकायत का निस्तारण होने के बाद उपभोक्ता को सूचित भी किया जाएगा। हेल्प डेस्क ऐसे स्थानों पर खोली जा रही हैं, जहां उपभोक्ताओं को आसानी से पहुंचने की सुविधा हो।

विज्ञापन

 

यहां खुलेंगी हेल्प डेस्क

अमौसी जोन में सात जगह : अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि अमौसी जोन के मोहनलालगंज, नादरगंज, दुबग्गा, मलिहाबाद, वृंदावन, आलमबाग और कानपुर रोड खंड के उपभोक्ताओं के लिए खंडीय कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।

लखनऊ मध्य जोन में छह पॉइंट : मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ मध्य जोन में तालकटोरा पावर हाउस, रेजीडेंसी लेसा भवन, अर्जुनगंज उपकेंद्र, राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र, विधान सभा मार्ग उपकेंद्र और डालीबाग में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।

जानकीपुरम जोन में चार उपकेंद्र : मुख्य अभियंता वीपी सिंह के अनुसार जानकीपुरम जोन के इंजीनियरिंग कॉलेज, जीएसआई, जीपीआरए और आईटीआई उपकेंद्र पर हेल्प डेस्क खोली जाएगी। इससे डालीगंज, विश्वविद्यालय, सीतापुर रोड, रहीमनगर, बीकेटी और महानगर खंड के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

गोमतीनगर जोन में चार पॉइंट : मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि गोमतीनगर जोन में विश्वासखंड, सेक्टर-14 ओल्ड इंदिरानगर, एचएएल उपकेंद्र और चिनहट के बीबीडी में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में भी हेल्प डेस्क खोली जाएगी।

तैयार हो रही नई कॉल डायरेक्ट्री
हेल्प डेस्क के अलावा उपभोक्ता घर बैठे भी इंजीनियरों को सीधे कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए सभी जोनों में फॉल्ट और नए कनेक्शन देने वाले इंजीनियरों के मोबाइल नंबर की नई कॉल डायरेक्ट्री तैयार की जा रही है।

ये शिकायतें दर्ज होंगी
विद्युत लोड बढ़ाने-घटाने, नाम परिवर्तन कराने, नया कनेक्शन न मिलने पर, गलत बिल सही कराने, खराब मीटर बदलवाने, बिजली आपूर्ति बाधित होने पर, मीटर रिचार्ज कराने में समस्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed