फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apple sales manager shot dead by police in Lucknow, CM Yogi Adityanath sought intervention

विवेक हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी बर्खास्त, सीएम योगी बोले- जरूरत पड़ी तो कराएंगे सीबीआई जांच

Sat, 29 Sep 2018 09:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Apple sales manager shot dead by police in Lucknow, CM Yogi Adityanath sought intervention
मृतक विवेक तिवारी (फाइल फोटो) और कार की सीट पर फैला खून। - फोटो : amar ujala

लखनऊ पुलिस की मनमानी और बर्बरता ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर की जान ले ली। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में मौजूद युवक के महिला मित्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। वहीं, महिला मित्र को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें-विवेक हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद ने बताई पुलिसिया बर्बरता की दास्तां, यहां सुनें
विज्ञापन

 

मृतक की पत्नी ने सीएम को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने और एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में सीएम योगी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीजीपी ओपी सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने एनकाउंटर की बात से इन्कार करते हुए कहा है कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



गोमतीनगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के पास शुक्रवार रात करीब ढाई बजे एक कार खड़ी थी। उसी दौरान पुलिस बाइक पर सवार होकर गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत चौधरी और एक अन्य सिपाही वहां पहुंचे। दोनों ने कार में एक युवक और युवती को देखा तो मामला संदिग्ध समझ उनसे पूछताछ के लिए कार के पास पहुंचे। इतने में ही कार चला रहे मैनेजर विवेक तिवारी ने गाड़ी बढ़ा दी।

 


आरोप है कि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने कार चढ़ाने की कोशिश की। इससे सिपाहियों को भी चोट आई और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर भी जब कार नहीं रुकी तो सिपाही प्रशांत चौधरी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे जाकर विवेक के सिर में लगी। कुछ दूरी पर गाड़ी एक दीवार से टकराकर रुक गई।

जख्मी सिपाहियों का आठ घंटे बाद मेडिकल परीक्षण

Apple sales manager shot dead by police in Lucknow, CM Yogi Adityanath sought intervention
आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप। - फोटो : amar ujala
विवेक के साथ कार में बैठी उनकी कंपनी की ही कर्मचारी सना ने बताया कि विवेक के सिर से खून बहता देख उसने मदद के लिए गुहार लगाई। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तत्काल विवेक को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। 

पढें-एपल के मैनेजर की पत्नी बोली- अपना जुर्म छिपाने के लिए पति को चरित्रहीन साबित करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। सना की तहरीर पर आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, घटना के करीब आठ घंटे बाद चोटिल हुए दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण लोहिया अस्पताल में कराया गया। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

पत्नी ने सीएम से मांगा न्याय

Apple sales manager shot dead by police in Lucknow, CM Yogi Adityanath sought intervention
कार के शीशे से पार हुई गोली का निशान। - फोटो : amar ujala
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है। गोमतीनगर थाने को जांच न सौंपकर मामले की विवेचना महानगर एसएचओ को सौंपी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की गई है।

पढ़ें-विवेक हत्याकांडः एपल का मैनेजर ऐसे जीता था जिंदगी, तस्वीरों में देखिए उसके शौक

एपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा है कि गोली मारकर हत्या करने के बाद लखनऊ पुलिस पति को चरित्रहीन साबित करने में लगी है। कल्पना ने सवाल उठाया कि गाड़ी न रोकने पर गोली चलाने का अधिकार पुलिस को किसने दिया। कल्पना तिवारी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पीड़ित परिवार की जीविका चलाने के लिए उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी दी जाए। इसके अलावा एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed