फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद ने बताई पुलिसिया बर्बरता की दास्तां, यहां सुनें

Sat, 29 Sep 2018 02:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Sep 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
vivek murder case : eyewitness sana speak about the incident

लखनऊ पुलिस की मनमानी और बर्बरता ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर विवेक की जान ले ली। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में मौजूद युवक की महिला सहयोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। विवेक हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद सना को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। यहां तक कि घटना के करीब एक से डेढ़ घंटे के भीतर ही पुलिस ने उससे तहरीर भी लिखवा ली थी। 

vivek tiwari - फोटो : amar ujala
इससे कुछ ऐसे सवाल सामने आ रहे हैं जो पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हैं। केस दर्ज करने में हमेशा लापरवाही करने वाली पुलिस ने आखिर विवेक के किसी परिजन का इंतजार क्यों नहीं किया?  इसके साथ ही घटना के एक घंटे के भीतर ही सना से ही तहरीर क्यों लिखवा ली?
vivek murder case : eyewitness sana speak about the incident
vivek tiwari - फोटो : amar ujala
नजरबंद होने से पहले सना से जब बात की गई तो उसने पुलिसिया जुल्म की सारी कहानी सुबकते हुए बता दी थी। लेकिन इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि पुलिस के कहने पर युवक ने गाड़ी को क्यों नहीं रोका। घटनास्थल से जारी तस्वीरों में मृतक की कार में शराब की बोतल भी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vivek murder case : eyewitness sana speak about the incident
vivek tiwari - फोटो : amar ujala
इस संबंध में सना ने बताया कि फोन लॉन्चिग में देर होने के चलते उसके बॉस विवेक तिवारी उसे घर छोड़ने जा रहे थे। गोमतीनगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के पास सामने से दो पुलिस वाले आ गए।
विज्ञापन
vivek murder case : eyewitness sana speak about the incident
vivek tiwari - फोटो : amar ujala
दोनों हमें जबरदस्ती रोकने लगे, लेकिन मैं अकेली थी तो किसी तरह की बात न हो इसलिए सर ने गाड़ी को नहीं रोका, लेकिन हम जैसे ही आगे बढ़े पुलिस वाले ने गोली मार दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed