लखनऊ पुलिस की मनमानी और बर्बरता ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की जान ले ली। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे विवेक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की इस एक गलती की वजह से विवेक के हंसते खेलते परिवार में आज मातम छा गया है। उनके घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। आइए जानते हैं विवेक की निजी जिंदगी कैसी थी...
{"_id":"5baf6eec867a5570e735c0ee","slug":"interesting-facts-about-vivek-tiwari-personal-life-and-his-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक हत्याकांडः एपल का मैनेजर ऐसे जीता था जिंदगी, तस्वीरों में देखिए उसके शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक हत्याकांडः एपल का मैनेजर ऐसे जीता था जिंदगी, तस्वीरों में देखिए उसके शौक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
विवेक तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
vivek tiwari
विवेक अपनी जिंदगी में एक सामान्य परिवारिक व्यक्ति थे। उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताना और घूमना फिरना पसंद था। वो अक्सर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ घूमने-फिरने जाया करते थे। लेकिन लखनऊ पुलिस की वजह से आज यह परिवार बर्बाद हो चुका है। विवेक अपनी पत्नी कल्पना के कंधों पर अब इन दोनों बेटियों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी छोड़कर जा चुके हैं।
vivek tiwari
विवेक को न सिर्फ अपने परिवार के साथ घूमना पसंद था बल्कि उन्हें किक्रेट खेलने का भी बहुत शौक था। वह आमतौर पर छुट्टी वाले दिन अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाया करते थे। उनकी जिंदगी एक बहुत ही सामान्य इंसान की ही तरह थी। फिलहाल इस केस में कार में मौजूद उनकी महिला मित्र सना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। वहीं, महिला मित्र को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vivek tiwari
विवेक तिवारी को जिस कार के अंदर पुलिसवालों ने गोली मारी थी वह उन्होंने 8 मई 2015 को खरीदी थी। महिंद्र की XUV500 कार खरीदने के बाद वह काफी खुश थे। पता चला है कि उन्हें कारों का बड़ा शौक था और वह इस कार को खरीदने के लिए काफी उत्साहित भी थे। लेकिन किसे पता था कि एक दिन उन्हें पुलिसवाले इसी कार के अंदर गोली मार देंगे और उनका परिवार उजाड़ देंगे।
विज्ञापन
vivek tiwari
नई कार घर में आने से न सिर्फ विवेक खुश थे बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी काफी उत्साहित थे। इस कार में वह अक्सर अपने परिवार को कहीं न कहीं घूमाने ले जाया करते थे। इस घटना के बाद विवेक की पत्नी कल्पना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की अजीविका चलाने के लिए पुलिस में नौकरी और 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।