{"_id":"671f69b94f4068416d029b3d","slug":"lucknow-police-received-threats-to-blow-up-hotels-on-second-day-too-checking-campaign-was-launched-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राजधानी पुलिस को दूसरे दिन भी मिली होटलों को उड़ाने की धमकी, चलाया गया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राजधानी पुलिस को दूसरे दिन भी मिली होटलों को उड़ाने की धमकी, चलाया गया चेकिंग अभियान
Mon, 28 Oct 2024 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:08 PM IST
सार
राजधानी पुलिस को दूसरे दिन भी होटलों को उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मेल भेजकर दी गई है। इसके बाद शहर के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
होटल ताज में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस को मेल पर होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस पर पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इससे पहले रविवार को भी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक होटलों में जांच की थी।
विज्ञापन
हालांकि रविवार को जांच के बाद धमकी महज अफवाह निकली थी। लेकिन सोमवार को भी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पहले से अधिक संजीदगी के साथ जांच की। पुलिस ने होटल ताज सहित विभिन्न होटलों में जांच की।
विज्ञापन
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Police today conducted checking at a private hotel in the city after several hotels received hoax threat calls yesterday
विज्ञापन विज्ञापन
(Photos and video source: Police) pic.twitter.com/eZrcQixt7L — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 28, 2024