फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Police issues notice to Hotel owner in Sarojini Nagar rape case.

सामूहिक दुष्कर्म मामला: होटल मालिक को नोटिस, बड़ा सवाल- इतना सबकुछ हो गया किसी को भनक तक क्यों नहीं लगी

Fri, 27 Sep 2024 11:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Sep 2024 11:04 AM IST
सार

14 वर्षीय छात्रा बीते सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसके पड़ोसी दानिश व उसके नाबालिग दोस्त छात्रा को कार से अगवा कर ले गए थे। कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Lucknow: Police issues notice to Hotel owner in Sarojini Nagar rape case.
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

होटल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल मालिक को नोटिस भेजा है। पुलिस मालिक से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी 14 वर्षीय छात्रा बीते सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसके पड़ोसी दानिश व उसके नाबालिग दोस्त छात्रा को कार से अगवा कर ले गए थे। कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस दानिश को जेल और आरोपी किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने अब होटल मालिक डॉ. बृजेश सचान को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। क्योंकि कई सवाल अनसुलझे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी वारदात को होटल में अंजाम दिया गया, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी? ये कैसे संभव है। क्या होटल प्रशासन कुछ छिपा रहा है? ऐसे कई अहम सवालों के जवाब पुलिस उससे पूछेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मालिक का ये है दावा
होटल में सिर्फ दानिश की आईडी लगी थी, जबकि छात्रा व आरोपी किशोर की आईडी नहीं थी। ऐसे में उनको कमरा कैसे दिया गया। इस बारे में घटना के बाद होटल मालिक का कहना था कि दानिश ने कहा था कि परिजन अस्पताल में भर्ती है। कुछ घंटे के लिए रहना है। लेकिन कहीं न कहीं होटल प्रशासन की इससे लापरवाही उजागर हुई। इसलिए उस पर कार्रवाई हो सकती है।

पीड़िता ने कोर्ट में दोहराई आपबीती
पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। इसमें पीड़िता ने आपबीती बताई थी कि किस तरह से उसको अगवा कर बंधक बनाकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट में उसने आपबीती दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed