{"_id":"667b0450c30fe826b50c7bce","slug":"lucknow-police-filed-fir-against-man-for-torture-his-live-in-partner-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लिवइन पार्टनर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर युवती ने की थी खुदकुशी, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लिवइन पार्टनर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर युवती ने की थी खुदकुशी, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
Tue, 25 Jun 2024 11:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:24 PM IST
सार
पिता का आरोप है कि रिजवान बहुत समय से आरती को प्रताड़ित कर रहा था। जब वह विरोध करती थी तो उसे मारता पीटता था। आजिज आकर उसने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मड़ियांव में युवती ने अपने लिवइन पार्टनर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर खुदकुशी की थी। प्रकरण में उसके लिवइन पार्टनर के खिलाफ युवती के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। मूलरूप से सीतापुर के मिश्रिख निवासी राम सहारे परिवार के साथ बीकेटी में रहते हैं। उनकी बेटी आरती (25) पिछले सात साल से मड़ियांव निवासी रिजवान के साथ लिवइन में थीं। राम सहारे के मुताबिक 22 जून को रिजवान ने उनको कॉल कर बताया कि आरती ने जहर खा लिया है। जब तक वह बलरामपुर अस्पताल में पहुंचे तब तक आरती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
राम सहारे का आरोप है कि रिजवान बहुत समय से आरती को प्रताड़ित कर रहा था। जब वह विरोध करती थी तो उसे मारता पीटता था। आजिज आकर उसने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई थी। इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। उससे मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि शादीशुदा है
परिजनों ने बताया कि रिजवान ने आरती को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का भी झांसा दिया लेकिन नहीं की। लिवइन में रहने लगा। काफी समय बाद पता चला कि रिजवान पहले से ही शादीशुदा है। इसे लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था। जब घटना हुई तो रिजवान ने आरती के ही फोन से राम सहारे को कॉल कर जानकारी दी थी।
विज्ञापन