फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police commissioner instruction to prevent corona virus.

कोरोना पर पुलिस कमिश्नर ने दिया निर्देश, एक दुकान पर एक वक्त में सिर्फ दो लोग कर सकेंगे खरीदारी

Wed, 25 Mar 2020 08:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
lucknow police commissioner instruction to prevent corona virus.
- फोटो : amar ujala

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों को खास निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक दुकान पर एक वक्त में सिर्फ दो लोग ही खरीदारी कर सकेंगे। दुकानदार को भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे लाइन लगवाकर सामान बेचें और ग्राहकों के बीच एक से डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए आपस का संपर्क तोड़ना ही एकमात्र उपाय है। वहीं, दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े होते हैं, जिससे वायरस फैलने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यही वजह है कि सभी दुकानदारों को एक वक्त में सिर्फ दो लोगों को सामान बेचने के निर्देश दिए गए हैं। अगर दुकान पर भीड़ ज्यादा है तो यह दुकानदार की जिम्मेदारी होगी कि वह खरीदारों के बीच आवश्यक दूरी बनाए रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने शुरू किए प्रयास

इसके लिए कई दुकानदारों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुछ दुकानों के बाहर चूने या चॉक से गोले बनाए गए हैं तो कहीं डोरी बांधकर लोगों को लाइन में खड़े होने की सलाह दी जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दुकानों पर खरीदारों को अनुशासित और संयमित रखने के लिए पुलिसकर्मी तो मौजूद रहेंगे ही, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक और व्यापार मंडल के सदस्यों की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed