फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: PM gave excellence award to three district magistrates, DMs of Siddharthnagar, Mathura and Varanasi honored

लखनऊ : प्रधानमंत्री ने तीन जिलाधिकारियों को दिया उत्कृष्टता अवॉर्ड, सिद्धार्थनगर, मथुरा और वाराणसी के डीएम सम्मानित  

Fri, 22 Apr 2022 09:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Apr 2022 09:08 AM IST
सार

कालानमक चावल को ओडीओपी योजना में शामिल कर सिद्धार्थनगर के आर्थिक विकास में योगदान के लिए निवर्तमान डीएम दीपक मीणा को पुरस्कृत किया। दीपक मीणा इस समय मेरठ के डीएम हैं।

विज्ञापन
Lucknow: PM gave excellence award to three district magistrates, DMs of Siddharthnagar, Mathura and Varanasi honored
पीएम मोदी के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, मथुरा और वाराणसी के जिला प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष कार्य के लिए उत्कृष्टता अवॉर्ड प्रदान किए। विज्ञान भवन में 15वें सिविल सर्विस-डे पर हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध का उपहार कहे जाने वाले कालानमक चावल को ओडीओपी योजना में शामिल कर सिद्धार्थनगर के आर्थिक विकास में योगदान के लिए निवर्तमान डीएम दीपक मीणा को पुरस्कृत किया। दीपक मीणा इस समय मेरठ के डीएम हैं। सिद्धार्थनगर के सीडीओ पुलकित गर्ग ने दिल्ली में मीणा से यह पुरस्कार साझा किया।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में देशभर में अव्वल रहने पर वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा को सम्मानित किया गया। कौशल राज को इससे पहले भी चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को चंदौली में तैनाती के दौरान काले चावल की खेती को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed