फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Passenger's health suddenly deteriorated at the airport, he was rushed to Lokbandhu Hospital and die

लखनऊ: एयरपोर्ट पर अचानक बिगड़ी यात्री की तबीयत, आनन-फानन भेजा गया लोकबंधु अस्पताल; हुई मौत

Thu, 15 Jan 2026 08:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Jan 2026 08:42 PM IST
सार

Lucknow Airport: एयर इंडिया की फ्लाइट से लखनऊ से मुंबई जाने के लिए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Lucknow: Passenger's health suddenly deteriorated at the airport, he was rushed to Lokbandhu Hospital and die
लखनऊ एयरपोर्ट पर बिगड़ी यात्री की तबियत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 एयर इंडिया की फ्लाइट से लखनऊ से मुंबई जाने के लिए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने उसे एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मामला एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-2492 का है। अमौसी एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरती है। इस विमान से 74 वर्षीय मो. अली को परिवार के साथ मुंबई जाना था। वह दोपहर करीब 12 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए। चेकइन एरिया में पहुंचने पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद यात्री को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि एयरपोर्ट प्रबंधन यात्री को मैक्स अस्पताल भेजने की बात कह रहा था, लेकिन परिजनों के मना करने पर उन्हें लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मो. अली की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, मो. अली बस्ती के रहने वाले थे। टैक्सी से बस्ती से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed