फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: On Kanshi Ram's death anniversary, Mayawati said, "Bahujan Samaj was transformed from oppressed to ru

लखनऊ: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर मायावती बोलीं- बहुजन समाज को शोषित से शासक बनाया; लखनऊ में होगी रैली

Fri, 09 Oct 2026 08:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Oct 2026 08:59 AM IST
सार

बसपा संस्थापक कांशीराम के शुक्रवार को 20वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो मायावती मॉल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ईशान आनंद दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Lucknow: On Kanshi Ram's death anniversary, Mayawati said, "Bahujan Samaj was transformed from oppressed to ru
लखनऊ में आज रैली का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने देश में सदियों से पिछड़े और शोषित बहुजन समाज को वोट की ताकत के जरिए सत्ता की मास्टर चाबी सौंपने और उन्हें शासक वर्ग बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

विज्ञापन


मायावती ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके इसी मिशनरी संकल्प का परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बसपा की चार बार सरकार बनी। 
विज्ञापन

 
महापुरुषों के विचारों को जमीन पर उतारा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा सरकारों के दौरान सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के ऐतिहासिक कार्य किए गए। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, छत्रपति शाहूजी महाराज और डॉ. बी.आर. आंबेडकर जैसे महान संतों व महापुरुषों के समतावादी विचारों को धरातल पर उतारकर संविधान की पवित्र मंशा को पूरा किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कानून के राज का दिया उदाहरण
मायावती ने यह भी रेखांकित किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा शासन के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में 'कानून द्वारा कानून का राज' स्थापित किया गया। जनहित और विकास के कार्यों के जरिए एक पारदर्शी और जन-कल्याणकारी सरकार देना ही कांशीराम को पार्टी की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है।   परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बसपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

Trending Videos

कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस आज, कई लाख लोगों के आने का अनुमान

Lucknow: On Kanshi Ram's death anniversary, Mayawati said, "Bahujan Samaj was transformed from oppressed to ru
रैली आज का आयोजन।

बसपा संस्थापक कांशीराम के शुक्रवार को 20वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो मायावती मॉल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ईशान आनंद दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी में वापसी के बाद दोबारा राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए आकाश आनंद का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। 

राजधानी के कांशीराम स्थल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को मुख्य अतिथि बनाया गया है। वहीं, राजधानी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक आने लगे हैं। शहर में बड़े पैमाने पर नीले रंग के पोस्टर लगाए गए हैं। बसपा नेताओं का अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब कई लाख लोग शिरकत करेंगे। हालांकि, बीते वर्ष की तरह मायावती इसे संबोधित नहीं करेंगी। समर्थकों को उम्मीद थी कि इस कार्यक्रम को संबोधित करने की जिम्मेदारी आकाश आनंद को दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed