फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Notices issued to several Congress leaders, including Rahul, Priyanka, Sonia and Kharge; the matter i

लखनऊ: राहुल, प्रियंका, सोनिया और खरगे सहित कांग्रेस के कई नेताओं को नोटिस जारी; आरएसएस से जुड़ा है मामला

Wed, 24 Dec 2025 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Dec 2025 10:20 PM IST
सार

Notice to Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने पूरे संतुलित मनः स्थिति और सोच समझकर बयान दिया है। राहुल और उनके सहयोगी इंडिया गठबंधन के लोग बार बार झूठ बोलकर आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: Notices issued to several Congress leaders, including Rahul, Priyanka, Sonia and Kharge; the matter i
राहुल, प्रियंका, सोनिया के साथ खरगे। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ लड़ने की बात कहकर राजद्रोह करने के आरोपों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी पर दायर परिवाद पर आपत्ति दाखिल करने के लिए कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा ने सुनवाई के लिए पांच जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


इसके पहले परिवादी नृपेंद्र पांडे ने कोर्ट में नौ सितंबर को परिवाद दायर करके बताया था कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 15 जनवरी को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के नव निर्मित मुख्यालय के लोकार्पण के अवसर पर बयान देते हुए कहा कि हम आरएसएस, बीजेपी और भारत के खिलाफ लड़ रहे है। कहा गया कि राहुल का यह वक्तव्य की वह भारत के खिलाफ लड़ रहे है राष्ट्रद्रोह व राजद्रोह है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पूरे संतुलित मनः स्थिति और सोच समझकर बयान दिया है। राहुल और उनके सहयोगी इंडिया गठबंधन के लोग बार बार झूठ बोलकर, आपराधिक षड्यंत्र रचकर सांविधानिक संस्थाओं, पदों पर कार्य कर रहे जिम्मेदारों के प्रति जहर भरकर देश को गृहयुद्ध में झोंकने का काम कर रहे हैं। कहा गया कि राहुल गांधी कई बार कोर्ट में अपने कृत्यों के लिए माफी मांग चुके हैं। कई मामलों में कोर्ट से जमानत लेने वाले राहुल ने यह देश विरोधी बयान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के सामने दिया। मगर, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल ने बयान का कोई खंडन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed