फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Woman and mason gave their lives, two died in suspicious circumstances, police is probing the ma

Lucknow News : महिला व राजमिस्त्री ने दी जान, दो की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Sun, 27 Nov 2022 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Nov 2022 08:24 PM IST
सार

बाजारखाला के भरतपुरी निवासी ई-रिक्शा चालक लालजी (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, दुबग्गा इलाके में राजमिस्त्री कल्लू (65) का शव बाग में पेड़ से लटका मिला तो निगोहां में नारायणखेड़ा गांव में रिंकी (35) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Woman and mason gave their lives, two died in suspicious circumstances, police is probing the ma
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में वजीरगंज के शहीद स्मारक के पास रविवार सुबह संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त नबीउल्ला रोड निवासी सुफियान (25) के रूप में कराई। इसके अलावा बाजारखाला के भरतपुरी निवासी ई-रिक्शा चालक लालजी (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, दुबग्गा इलाके में राजमिस्त्री कल्लू (65) का शव बाग में पेड़ से लटका मिला तो निगोहां में नारायणखेड़ा गांव में रिंकी (35) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मनोज मिश्रा के मुताबिक, सुफियान शुक्रवार को जेल से छूटकर आया था। कुछ समय पहले पुलिस ने उसे नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। शुक्रवार शाम ही वह घर से निकला था। रविवार सुबह शहीद स्मारक के पास उसका शव मिला। इसके अलावा मूलरूप से मथुरा रामपुर निवासी लालजी भरतपुरी में किराये पर रहते थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को मीना बेकरी के पास ई-रिक्शा मालिक से उनकी किसी बात पर विवाद हुआ। इसमें उनकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई।
विज्ञापन


दुबग्गा के मौराखेड़ा में राजमिस्त्री कल्लू का शव रविवार सुबह छत्रपाल के बाग में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, कल्लू गांजा पीने का आदी था और पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। वहीं, निगोहां के नारायण खेड़ा निवासी रिंकी दूसरे पति प्रदीप और 11 साल के बेटे के साथ रहती थी। रविवार सुबह पति और अन्य लोग खेत गए थे। कुछ देर के गांव के चौकीदार ने रिंकी का शव कमरे में रस्सी से लटका देखा। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed