फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: UP government sent the resignation of IAS Abhishek Singh to the Centre, he has worked in many fi

Lucknow News : यूपी सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र को भेजा, कई फिल्मों में कर चुके हैं काम

Mon, 20 Nov 2023 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Nov 2023 09:52 PM IST
सार

कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं और लंबी गैरहाजिरी के कारण फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने प्रदेश के नियुक्ति विभाग को इस्तीफा भेजा था।

विज्ञापन
Lucknow News: UP government sent the resignation of IAS Abhishek Singh to the Centre, he has worked in many fi
इसी तस्वीर से चर्चाओं में आए थे अभिषेक सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की अपनी संस्तुति के साथ केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को भेज दिया है। कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं और लंबी गैरहाजिरी के कारण फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने प्रदेश के नियुक्ति विभाग को इस्तीफा भेजा था।

विज्ञापन


अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बांदा की डीएम हैं। अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं। अभिषेक वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए। पांच साल बाद वापसी पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। वहां कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज वाला उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अभिषेक सिंह ने नियमानुसार यूपी के नियुक्ति विभाग में अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी। राज्य सरकार ने उनके इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली-1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना और उन्हें निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया। अभिषेक सिंह ने सितंबर में निजी कारणों से आगे काम करने में असमर्थता जताते हुए अपना इस्तीफा भेजा। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, उन्हें निलंबित ही बिना बताए गैरहाजिर रहने के कारण किया गया था। अपना इस्तीफा भी उन्होंने इसी वजह से दिया है। इसलिए राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की सहमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed