{"_id":"64b82d1d313dd5883f07472e","slug":"lucknow-news-two-pwd-engineers-sacked-in-basti-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बस्ती में हवा में 200 से ज्यादा सड़कें बनाने के मामले में पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बस्ती में हवा में 200 से ज्यादा सड़कें बनाने के मामले में पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर बर्खास्त
Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
सार
बस्ती में ''हवा'' में 200 से ज्यादा सड़कें बनाने के मामले में दो अभियंताओं विनय राम और अरविंद आर्या को बर्खास्त कर दिया गया है। ये दोनों तब वहां सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : संवाद
विस्तार
बस्ती में ''हवा'' में 200 से ज्यादा सड़कें बनाने के मामले में दो अभियंताओं विनय राम और अरविंद आर्या को बर्खास्त कर दिया गया है। ये दोनों तब वहां सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वर्ष 2017-18 में बस्ती में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का यह घपला सामने आया था। इसमें शासन से बिना स्वीकृति के ही सड़कों पर धनराशि खर्च दिखा दी गई थी। इस मामले का खुलासा अमर उजाला ने किया था। जांच में दोषी मिले तत्कालीन अधिशासी अभियंता आलोक रमण को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
अरविंद आर्या एक्सईएन के पद पर प्रमोशन पा चुके थे, जबकि सहायक अभियंता विनय राम इस मामले में निलंबित चल रहे थे। दोनों पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सहमति मिलने के बाद शासन ने दोनों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। उधर, इस मामले में 13 अवर अभियंताओं को भी दोषी ठहरा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता, ग्रामीण सड़क ने अपनी रिपोर्ट काफी समय पहले विभागाध्यक्ष कार्यालय को भेज दी है और संबंधित फाइल वहीं कहीं धूल फांक रही है।
विज्ञापन