{"_id":"66002af25581e8841a0faaec","slug":"lucknow-news-three-including-banda-s-jailer-suspended-for-negligence-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मुख्तार अंसारी को लाने, ले जाने में लापरवाही बरतने के आरोप में बांदा के जेलर समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मुख्तार अंसारी को लाने, ले जाने में लापरवाही बरतने के आरोप में बांदा के जेलर समेत तीन निलंबित
Sun, 24 Mar 2024 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:00 PM IST
सार
डीजी जेल एसएन साबत ने बताया कि जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, डिप्टी जेलर अरविंद कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
mukhtar ansari
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शासन ने बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को लाने, ले जाने के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों जेल अफसरों पर कार्रवाई की गयी है।
विज्ञापन
डीजी जेल एसएन साबत ने बताया कि जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, डिप्टी जेलर अरविंद कुमार को निलंबित किया गया है। डीजी ने बताया कि बीती 2 मार्च को जेल के निरीक्षण के दौरान तमाम अनियमितताएं भी मिली थी, जिसे लेकर डीआईजी जेल ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें जेल अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन