फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The teacher of the subject whose examination is not on duty even in inspection

यूपी बोर्ड परीक्षा: नियम में हुआ बड़ा बदलाव, विषय शिक्षक की ड्यूटी कमरे के साथ अब निरीक्षण दस्ते में भी नहीं

Sun, 14 Jan 2024 07:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Jan 2024 07:32 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि जिस विषय की परीक्षा होगी, उस दिन उस विषय के शिक्षकों की आंतरिक निरीक्षण दस्ते में ड्यूटी नहीं लगेगी।

विज्ञापन
Lucknow News: The teacher of the subject whose examination is not on duty even in inspection
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं

विस्तार

प्रदेश में 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभाग की ओर से इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी करने के साथ सख्ती भी बरती जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि जिस विषय की परीक्षा होगी, उस दिन उस विषय के शिक्षकों की आंतरिक निरीक्षण दस्ते में ड्यूटी नहीं लगेगी।

विज्ञापन


विभाग की ओर से सभी डीआईओएस को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही परीक्षार्थी की सघन जांच के लिए शिक्षकों के दस्ते का गठन किया जाए। परीक्षा केंद्रों के लिए गठित आंतरिक निरीक्षण दल में एक महिला शिक्षिका समेत तीन सदस्य होंगे। पुरुष सदस्य की ओर से बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा अवधि तक सभी केंद्र अधीक्षकों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए गए हैं। वह इसका प्रयोग करते हुए परीक्षा को नकलविहीन व निर्विघ्न तरीके से आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे। वहीं इस साल पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रीय केंद्रों में भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। इन क्षेत्रीय केंद्रों से अपने संबंधित जिलों के केंद्र की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जबकि प्रयागराज व लखनऊ स्थित निदेशालय से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed