{"_id":"6540f6255cfce17f150808a3","slug":"lucknow-news-student-commits-suicide-by-hanging-herself-after-writing-suicide-note-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मेरा मर जाना ठीक ही होगा, मम्मी, पापा सॉरी... सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मेरा मर जाना ठीक ही होगा, मम्मी, पापा सॉरी... सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
Tue, 31 Oct 2023 06:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:12 PM IST
सार
सुजीत यादव ने पहले सारे वादे किए कि हम तुम्हीं से शादी करेंगे अब किसी और से शादी कर रहा है। इसलिए मेरा मर जाना ठीक ही होगा, मम्मी, पापा सॉरी, आप समझ लेना मेरे तीन बेटे थे बेटी नहीं थी...कुछ इस तरह की लाइनें लिखकर एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
सुजीत यादव ने पहले सारे वादे किए कि हम तुम्हीं से शादी करेंगे अब किसी और से शादी कर रहा है। इसलिए मेरा मर जाना ठीक ही होगा, मम्मी, पापा सॉरी, आप समझ लेना मेरे तीन बेटे थे बेटी नहीं थी...कुछ इस तरह की लाइनें लिखकर मोहनलालगंज इलाके में रहने वाली एक छात्रा ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के हाथ का लिखा डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
मोहनलालगंज के उत्तर गांव के किसान राकेश यादव रहते हैँ। उनकी बेटी पिंकी 24 एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को घर के सभी लोग खेत पर काम पर गए थे। दोपहर को करवा चौथ के मौके पर त्योहारी लेकर पहुंचे मामा ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खबर पाकर परिजन खेत से लौटे और पिंकी को आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची तो पिंकी का शव कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोबाइल के कवर में मिला छात्रा का सुसाइड नोट
छानबीन के दौरान पुलिस को छात्रा के मोबाइल के कवर के अंदर रखा डेढ़ पन्नों का लिखा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में छात्रा ने प्रेमी सुजीत यादव से परेशान होकर अपनी जान देने की बात लिखी थी। छात्रा ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र सुजीत यादव ने पहले उससे शादी का वादा किया और फिर उसके साथ पत्नी की तरह रिश्ता रखा और फिर बाद में सुजीत ने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने छात्रा का सुसाइड नोट व मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन