फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP will bet on extremely backward and Dalits in MLC elections, former MLC and office bearers of

Lucknow News : एमएलसी चुनाव में अति पिछड़े एवं दलित पर समाजवादी पार्टी लगाएगी दांव

Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
सार

विधान परिषद की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। 18 मई को नामांकन का अंतिम दिन है। यह दोनों सीटें लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफे और बनवारी लाल के निधन से खाली हुई है।

विज्ञापन
Lucknow News: SP will bet on extremely backward and Dalits in MLC elections, former MLC and office bearers of
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समजवादी पार्टी विधानसभा परिषद की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। एक सीट पर पूर्वांचल के अति पिछड़े वर्ग के नेता को प्रत्याशी बनाया जाएगा तो दूसरी सीट पर पार्टी के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी को मौका मिलेगा। बृहस्पतिवार सुबह होने वाली विधायकों की बैठक में दोनों नामों पर मुहर लगेगी और फिर नामांकन होगा।

विज्ञापन


विधान परिषद की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। 18 मई को नामांकन का अंतिम दिन है। यह दोनों सीटें लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफे और बनवारी लाल के निधन से खाली हुई है। भाजपा ने पद्मसेन व मानवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी एक उम्मीदवार अति पिछड़े तो दूसरा दलित उतारकर सियासी एजेंडे को धार देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इस चुनाव के जरिए पार्टी दोनों वर्ग के हिमायती होने का संदेश देगी। अति पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी के रूप में पूर्वांचल के एक पूर्व एमएलसी का नाम लिया जा रहा है। जबकि दूसरे पद पर फ्रंटल संगठन के प्रभारी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी है। हालांकि पार्टी की ओर से इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि बृहस्पतिवार को विधायकों की बैठक के बाद दोनों प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लामबंदी बनान रखने की रणनीति
विधान परिषद की दोनों सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सपा विधायकों की संख्या भाजपा से कम है। इसके बाद भी पार्टी उम्मीदवार उतारने को तैयार है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों सीट पर उम्मीदवार उतार कर दलितों एवं अति पिछड़े वर्ग को संदेश दिया जाएगा। पार्टी की रणनीति है कि इस चुनाव के जरिए जहां पार्टी के सभी विधायकों को लामबंद रखने की कवायद की जाएगी तो यह भी देखा जाएगा कि विपक्षी एकता में और कौन- कौन से विधायक साथ आ सकते हैं।

विधानसभा में दलगत स्थित
भारतीय जनता पार्टी 255
समाजवादी पार्टी 109
अपना दल (सोनेलाल) 1़3
राष्ट्रीय लोक दल 9
निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल 6
सुलेहदेव भारतीय समाज पार्टी 6
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2
बहुजन समाज पार्टी 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed