{"_id":"645bac208a3f8db7940cbc06","slug":"lucknow-news-sp-president-akhilesh-yadav-surrounded-the-bjp-government-said-the-death-of-a-leopard-in-kuno-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा- कूनो में चीते की मौत प्रशासनिक हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा- कूनो में चीते की मौत प्रशासनिक हत्या
Wed, 10 May 2023 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 May 2023 08:07 PM IST
सार
ट्वीट किया कि ये जानवरों पर क्रूरता का स्पष्ट मामला है। इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई हो। इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि जनता महंगाई, भुखमरी, बेरोजगारी कानून व्यवस्था में बदहाली लाने वाली भाजपा का क, ख, ग बदलकर उसका क्ष, त्र, ज्ञ करने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कूनो में तीसरे चीते की मौत दरअसल प्रशासनिक हत्या है। केवल राजनीतिक प्रदर्शन के लिए जो भाजपाई मजमा खड़ा किया था, उसका ये दायित्व भी बनता है कि विदेशी चीतों को बीमारी व आपसी संघर्ष से मुक्त सुरक्षित माहौल दे।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि ये जानवरों पर क्रूरता का स्पष्ट मामला है। इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई हो। इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि जनता महंगाई, भुखमरी, बेरोजगारी कानून व्यवस्था में बदहाली लाने वाली भाजपा का क, ख, ग बदलकर उसका क्ष, त्र, ज्ञ करने के लिए तैयार बैठी है। इसलिए अंग्रेजों का साथ देने वाले अंग्रेजी की वर्णमाला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में अराजकता फैला रही है। झूठे वादे करना और दूसरों पर झूठे आरोप लगाने के अलावा भाजपा के पास और कुछ नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर जनता भाजपा का सफाया कर विकास और सद्भाव की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा में बौखलाहट है। जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार और नगर निगमों के मेयरों से हिसाब लेने को तैयार है।
विज्ञापन