{"_id":"65a2dc1bd53f311885035e23","slug":"lucknow-news-solar-fencing-will-be-done-for-leopards-in-balrampur-bijnor-and-pilibhit-also-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तेंदुओं के लिए बलरामपुर, बिजनौर व पीलीभीत में भी होगी सोलर फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तेंदुओं के लिए बलरामपुर, बिजनौर व पीलीभीत में भी होगी सोलर फेंसिंग
Sun, 14 Jan 2024 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:23 AM IST
सार
तेंदुओं को जंगल से बाहर आने की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए बलरामपुर, बिजनौर और पीलीभीत में सोलर फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने राहत विभाग को 79 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेंदुओं को जंगल से बाहर आने की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए बलरामपुर, बिजनौर और पीलीभीत में सोलर फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने राहत विभाग को 79 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आए दिन तेंदुए आबादी वाले हिस्सों में आकर हमला कर रहे हैं। जनवरी में अब तक वन विभाग ऐसे तीन तेंदुओं को पकड़ चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए सोलर फेंसिंग का निर्णय लिया गया है, ताकि तेंदुओं को जंगल बाहर आने से रोका जाएगा। जैसे ही वे बाहर आने की कोशिश करेंगे, तार के जाल से उन्हें हल्का झटका लगेगा।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क में सोलर फेंसिंग का काम इन दिनों चल रहा है। इसी तरह की फेंसिंग बलरामपुर, बिजनौर और पीलभीत में कराने का प्रस्ताव काफी पहले वन विभाग ने तैयार किया था। अब यह राहत विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन जंगलों में सोलर फेंसिंग को मंजूरी मिलने से मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन