{"_id":"63ef4217c286ade0e80a249d","slug":"lucknow-news-seven-more-registry-cases-registered-on-fake-documents-in-gonda-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : गोण्डा में फर्जी दस्तावेजों पर रजिस्ट्री के सात मुकदमे और दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : गोण्डा में फर्जी दस्तावेजों पर रजिस्ट्री के सात मुकदमे और दर्ज
Fri, 17 Feb 2023 02:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:30 PM IST
सार
इस प्रकरण की जांच किसी राज्य स्तरीय एजेंसी से कराने के लिए आईजी रेंज देवीपाटन मंडल ने शासन से अनुरोध किया था जिसके बाद यह मामला एसएसआईटी के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोण्डा में फर्जी दस्तावेजों पर रजिस्ट्री करने के प्रकरण में स्टेट एसआईटी ने सात मुकदमे और दर्ज किए है। इस मामले में एसएसआईटी पूर्व में भी करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज कर विवेचना कर रही है। दरअसल, गोण्डा के रजिस्ट्री कार्यालय में बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीनों की रजिस्ट्री का प्रकरण सामने आया था।
विज्ञापन
इस प्रकरण की जांच किसी राज्य स्तरीय एजेंसी से कराने के लिए आईजी रेंज देवीपाटन मंडल ने शासन से अनुरोध किया था जिसके बाद यह मामला एसएसआईटी के सुपुर्द कर दिया गया था। इस प्रकरण में गोण्डा के रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, कई अधिवक्ताओं और निजी व्यक्तियाें के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। जालसाजों ने राजा अयोध्या की जमीन को भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया था।
विज्ञापन