{"_id":"65369fb084251db2d404fa25","slug":"lucknow-news-rs-1-41-crore-cheated-from-businessman-in-the-name-of-selling-hotel-victim-threatened-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : होटल बेचने के नाम पर कारोबारी से ठगे 1.41 करोड़ रुपये, पीड़ित को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : होटल बेचने के नाम पर कारोबारी से ठगे 1.41 करोड़ रुपये, पीड़ित को धमकाया
Mon, 23 Oct 2023 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:00 PM IST
सार
तालकटोरा के राजाजीपुरम में कारोबारी पुनीत टंडन परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक कुछ वक्त पहले हजरतगंज के गोखले मार्ग स्थित शालीमार इंपीरियल अपार्टमेंट में रहने वाले सुनील कुमार से उनके नाका स्थित होटल पाल अवध को खरीदने के संबंध में बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
ठगी
विस्तार
लखनऊ में नाका इलाके में एक होटल बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से होटल मालिक ने 1.41 करोड़ रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित ने धमकी दी। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने रविवार को नाका थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
तालकटोरा के राजाजीपुरम में कारोबारी पुनीत टंडन परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक कुछ वक्त पहले हजरतगंज के गोखले मार्ग स्थित शालीमार इंपीरियल अपार्टमेंट में रहने वाले सुनील कुमार से उनके नाका स्थित होटल पाल अवध को खरीदने के संबंध में बातचीत हुई थी। सुनील ने बताया था कि होटल पिरामल कैपिटल एण्ड हाउजिंग फाइनेंस लिमिटेड के पास बंधक है।
विज्ञापन
सुनील बताया कि वह होटल बेचकर मिली रकम से फाइनेंस कंपनी को भुगतान कर दो माह के अंदर नो ड्यूज पेपर उनको सौंप देंगे। सुनील की बातों में आकर पुनीत होटल खरीदने के लिए राजी हो गए। इसके बाद उन्होंने 31 अक्तूबर 2021 को चेक व आरटीजीएस के माध्यम से 1.41 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
दो माह के बाद सुनील ने पुनीत का नो ड्यूज के पेपर फाइनेंस कंपनी से लेकर नहीं दिए। इस बीच पुनीत को पता चला कि होटल मालिक फाइनेंस कंपनी की मदद से होटल को नीलाम करने वाले हैं। पीड़ित पुनीत ने होटल मालिक सुनील से बातचीत की तो आरोपी सुनील भड़क उठा और उनको जान से मारने की धमकी दी। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने डीसीपी सेंट्रल अर्पणा रजत कौशिक से मिलकर शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर नाका थाने में रविवार को होटल मालिक सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना दरोगा सुभाष चंद्र यादव को दी गई है।