फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Recruitment of clerks will be done offline in aided secondary schools, time till January

Lucknow News : एडेड माध्यमिक विद्यालयों से मांगे गए लिपिकों की भर्ती के प्रस्ताव, जनवरी तक का समय

Tue, 20 Sep 2022 06:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Sep 2022 06:28 PM IST
सार

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक श्रेणी के शिक्षणेत्तर पदों पर ऑफलाइन ही भर्ती की जाएगी। शासन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न कराए जाने के प्रस्ताव को तकनीकी दिक्कतें बताते हुए अप्रासंगिक करार दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News : Recruitment of clerks will be done offline in aided secondary schools, time till January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त कनिष्ठ लिपिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए विद्यालयों के प्रबंधकों से संस्था में रिक्त सहायक लिपिक के पदों को भरे जाने के लिए प्रस्ताव जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को 24 सितंबर तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। खास बात यह कि इस भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित पीईटी परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.सरिता तिवारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत संस्था द्वारा 24 सितंबर तक प्रेषित प्रस्ताव का परीक्षण कर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समय से निदेशालय को भेजा जाएगा। इसके बाद निदेशालय में परीक्षण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षकों को रिक्त पद भरे जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए जारी विज्ञापन में आवेदन के लिए कम से कम 21 दिन का समय दिया जाएगा। साथ ही विज्ञापन में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उपलब्ध ई-मेल भी शामिल होगा। पद विज्ञापन व आवेदन के बाद भर्ती की अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने 16 जनवरी 2023 तक प्रक्रिया पूरी करने का दिया समय
एडेड माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक श्रेणी के शिक्षणेत्तर पदों पर ऑफलाइन ही भर्ती की जाएगी। शासन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न कराए जाने के प्रस्ताव को तकनीकी दिक्कतें बताते हुए अप्रासंगिक करार दिया है। साथ ही उक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए 16 जनवरी 2023 तक का समय दिया है। पूर्व में यह प्रक्रिया 16 दिसंबर तक पूरी की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती की प्रक्रिया के लिए शासन ने बीती 4 जुलाई को आदेश जारी किया था। इसके तहत 11 जुलाई से प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्धारित समय सीमा में चयन प्रक्रिया पूरी करने में समस्या बताई थी। साथ ही अगस्त में पत्र भेजकर एक महीने का समय बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद इसी महीने बीती 14 सितंबर को फिर से निदेशक ने शासन से चयन प्रक्रिया ऑनलाइन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन शासन ने प्रस्ताव को नहीं माना है। विशेष सचिव एसपी सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चूंकि मंत्रि परिषद से ऑफलाइन भर्ती का अनुमोदन मिला ह्रै, ऐसे में अब ऑनलाइन भर्ती कराना नियम संगत नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed