फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra will run for 11 days in UP, the journey will reach Agra

Lucknow News : यूपी में 11 दिन चलेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगरा तक जाएगी

Fri, 05 Jan 2024 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Jan 2024 12:47 AM IST
सार

कांग्रेस यात्राओं के जरिए निरंतर सियासी माहौल गरमाए रखना चाहती है। अभी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा चल रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra will run for 11 days in UP, the journey will reach Agra
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में करीब 11 दिन रहेगी। यह यात्रा चंदौली- वाराणसी से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। करीब 20 जिलों से होते हुए आगरा के रास्ते राजस्थान जाएगी। यात्रा का रूटमैप तैयार होने के बाद अब कांग्रेस के स्थानीय नेता इसकी तैयारी में जुटेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस यात्राओं के जरिए निरंतर सियासी माहौल गरमाए रखना चाहती है। अभी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा चल रही है। सहारनपुर से शुरू हुई यह यात्रा लखनऊ पहुंच गई है और शनिवार को पूरी होगी। इसके बाद राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई के लिए 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


यह यात्रा सासाराम से होते हुए चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से वाराणसी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली पहुंचेगी। यहां से बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा के रास्ते आगरा होते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह यह यात्रा उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों से होकर गुजरेगी। अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा उत्तर प्रदेश में 11 दिन रहेगी। इस यात्रा के जरिए सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय एवं भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में लोगों को लामबंद किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि पार्टी की ओर से इस यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में यह यात्रा करीब 1074 किलोमीटर की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed