फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Preparation to realize Ramraj through Ayodhya cabinet meeting

अयोध्या में कैबिनेट बैठक: रामराज्य के अहसास का संदेश देना चाह रही है योगी सरकार, हो सकते हैं बड़े फैसले भी

Tue, 07 Nov 2023 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Nov 2023 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को प्रस्तावित बड़ी विकास परियोजनाओं और योजनाओं के प्रस्ताव कैबिनेट के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Preparation to realize Ramraj through Ayodhya cabinet meeting
अयोध्या में रामलला के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 9 नवंबर को रामनगरी में होने वाली कैबिनेट बैठक से रामराज का अहसास कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को प्रस्तावित बड़ी विकास परियोजनाओं और योजनाओं के प्रस्ताव कैबिनेट के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज में 2019 में आयोजित कैबिनेट बैठक में मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी गई थी। उसी तरह अयोध्या में होने वाली कैबिनेट बैठक में रामनगरी और उसके आसपास के इलाकों को सौगात मिल सकती है। विभागों की ओर से कैबिनेट के लिए प्रस्ताव भेजना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट प्रस्ताव को मंजूरी देंगे। कैबिनेट में करीब दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


माझा जमथरा में बनेगा वास्तुकला संग्रहालय
अयोध्या के पास स्थित माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। संग्रहालय में छठी शताब्दी से लेकर अब तक के मंदिरों की वास्तुकला का प्रदर्शन होगा। संग्रहालय के लिए गाटा संख्या 57 की 25 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट में देवीपाटन धाम तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद और श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास विकास परिषद की स्थापना का विधेयक विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है।


अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण का गठन होगा
अयोध्या में होने वाली कैबिनेट में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की नदियों में चलने वाले जहाज और नावों के लिए नियमावली बनाई जाएगी। राष्ट्रीय और राज्य जलमार्ग चिह्नित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed