फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Praveen Singh had carried out the scholarship scam with the help of Hygieia operators

Lucknow News : हाइजिया के संचालकों की मदद से प्रवीण सिंह ने छात्रवृत्ति घोटाले को दिया था अंजाम

Sun, 03 Dec 2023 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Dec 2023 07:08 PM IST
सार

ईडी ने जब हाइजिया ग्रुप के साथ उसके ठिकानों पर भी छापा मारा तो घोटाले की पर्तें खुलती चली गयीं। जांच में सामने आया कि एसएस इंस्टीट्यूट में फर्जी छात्रों के बैंक खातों को खोलने के लिए हाइजिया के संचालकों ने एजेंट भेजे थे।

विज्ञापन
Lucknow News: Praveen Singh had carried out the scholarship scam with the help of Hygieia operators
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संचालक प्रवीण सिंह चौहान ने हाइजिया ग्रुप के संचालकों की मदद से छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम दिया था। ईडी ने जब हाइजिया ग्रुप के साथ उसके ठिकानों पर भी छापा मारा तो घोटाले की पर्तें खुलती चली गयीं। जांच में सामने आया कि एसएस इंस्टीट्यूट में फर्जी छात्रों के बैंक खातों को खोलने के लिए हाइजिया के संचालकों ने एजेंट भेजे थे। वहीं घोटाले की रकम से दोनों ने बक्शी का तालाब इलाके में तमाम संपत्तियां भी खरीदी थीं।

विज्ञापन


ईडी ने एसएस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान की संलिप्तता के पुख्ता सुराग मिलने के बाद उसे छह बार नोटिस देकर तलब किया था। ईडी ने उसे 5 व 6 अप्रैल के अलावा 21 व 23 अगस्त और 16 व 17 अक्टूबर को सम्मन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन उसने जांच एजेंसी से दूरी बनाए रखी। तमाम कवायदों के बाद भी उसके पेश नहीं होने पर ईडी ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। उसकी तलाश में ईडी की टीमें सुरागरसी कर रही हैं।
विज्ञापन


संपत्तियों को किया था जब्त
बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों की 20 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियों को ईडी जब्त कर चुका है। ये संपत्तियां राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में खरीदी गयी थी।इसमें हाइजिया ग्रुप ऑफ एजूकेशन के संचालकों की 10 संपत्तियों शामिल थी, जिनमें 11 भूखंड और एक फ्लैट शामिल है। इसी तरह एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संचालक प्रवीण सिंह चौहान की डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की दो संपत्तियों को जब्त किया गया था। इन संपत्तियों को प्रवीण सिंह चौहान ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले उसके बैंक खातों में जमा रकम को भी जब्त किया गया था। ईडी के अधिकारी प्रवीण सिंह की बाकी संपत्तियों को भी तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed