फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : On the pretext of showing cartoons, an eight-year-old innocent was raped by hostage

Lucknow News : कार्टून दिखाने के बहाने आठ साल की मासूम को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Mon, 19 Sep 2022 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Sep 2022 10:46 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक गुडंबा के मुताबिक परिजनों ने पुलिस से दोपहर में संपर्क में किया। उन्होंने तहरीर दी। जिस पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया । पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी विनोद ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Lucknow News : On the pretext of showing cartoons, an eight-year-old innocent was raped by hostage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में गुडंबा में रहने वाले एक युवक ने आठ साल की मासूम को मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने से अपने घर में बुलाया लिया। उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मासूम को बुरी तरह पीटा। किसी से शिकायत न करने की धमकी दी। कहा अगर किसी से कहा तो जान से मार देगा। दहशत में मासूम तीन दिन तक चुप रही। सोमवार को अचानक उसको रक्तस्राव होने लगा तो मां को जानकारी दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गये। जहां चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की और इलाज के लिए भर्ती कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डीसीपी कासिम आब्दी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से सीतापुर के सदरपुर का रहने वाला विनोद पासी है। वह पेशे से राज मिस्त्री है। बच्ची के पिता भी राजमिस्त्री है और दोनों आस-पास ही रहते हैं। विनोद का बच्ची के घर काफी आना जाना था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी विनोद शनिवार रात को उसे मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने से घर में ले गया। वहां वह बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची को उसके घर छोड़ आया।
विज्ञापन


दो दिन से सहमी रही मासूम
परिजनों के मुताबिक शनिवार रात से ही मासूम डरी सहमी घर में पड़ी रही। परिजनों ने कई बार पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं बोला। रात में उसने खाना भी नहीं खाया। दो दिन तक वह दर्द को चुपचाप सहती रही। सोमवार को जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला। सोमवार को बच्ची की तबियत बिगड़ी। मां ने देखा कि उसे रक्तस्त्राव भी हो रहा है। इस पर घर वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस पर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी सूचना, दर्ज हुआ केस
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस से दोपहर में संपर्क कर तहरीर दी। इसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी विनोद ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश में टीम रवाना की। देर शाम को आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed