फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Omprakash Rajbhar said, will talk to BSP if Akhilesh leaves the alliance

Lucknow News : ओमप्रकाश राजभर ने कहा, अखिलेश ने गठबंधन से बाहर किया तो बसपा से बात करेंगे

Mon, 18 Jul 2022 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा कि कोई भी समाजवादी कभी भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के  पक्ष में मतदान नहीं करेगा।

विज्ञापन
Lucknow News : Omprakash Rajbhar said, will talk to BSP if Akhilesh leaves the alliance
ओम प्रकाश राजभर, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी को गठबंधन से बाहर किया है तो वह बसपा से गठबंधन की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के लिए संघर्ष करती है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से जीतेंगी। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा से नाराजगी की कई वजह है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में ना तो यूपीए के प्रत्याशी ने उनसे वोट मांगा ना ही यूपीए के किसी नेता ने उसे वोट मांगा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मत एवं समर्थन मांगा है इसलिए वह और उनके दल के सभी विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे
विज्ञापन


सच्चा समाजवादी यशवंत सिन्हा को वोट नहीं करेगा : शिवपाल
सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा कि कोई भी समाजवादी कभी भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के  पक्ष में मतदान नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed