फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Notice to 73 officers who failed to solve people's problems, action decided

Lucknow News : लोगों की समस्याएं निपटाने में नाकाम 73 अफसरों को नोटिस, कार्रवाई तय

Fri, 02 Sep 2022 08:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Sep 2022 08:25 AM IST
सार

नोटिस में आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों और उसके निस्तारण की स्थिति के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए पूछा गया है कि शिकायतों का समय से निस्तारण न होने का क्या कारण रहा? क्यों न इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाए?

विज्ञापन
Lucknow News: Notice to 73 officers who failed to solve people's problems, action decided
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम लोगों की समस्याओं के निराकरण में ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार ने 73 अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। इनमें शासन स्तर के 10 विभागाध्यक्ष, पांच मंडलायुक्त, 10 डीएम, पांच-पांच विकास प्राधिकरण के वीसी व नगर आयुक्त तथा 10 तहसीलें शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस के तीन एडीजी, पांच आईजी और डीआईजी,10 कप्तानों (कमिश्नरेट, एसएसपी व एसपी) तथा 10 थानों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन सुनवाई पोर्टल पर जनसमस्याओं का समय से निस्तारण करने में नाकाम अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर सीएम ऑफिस ने 73 अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएम ने जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) तथा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर आने वाली आम लोगों की शिकायतों के गुणवत्तायुक्त निस्तारण की शासन से लेकर तहसील और थाने स्तर तक की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कराई है। इनमें जुलाई में मासिक रैंकिंग के आधार पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट भी शामिल है। 
विज्ञापन


इन सवालों का मांगा जवाब 
नोटिस में आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों और उसके निस्तारण की स्थिति के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए पूछा गया है कि शिकायतों का समय से निस्तारण न होने का क्या कारण रहा? क्यों न इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब प्रदर्शन पर नोटिस
10 विभाग : नियुक्ति, कार्मिक, आयुष, प्राविधिक शिक्षा, कृषि विपणन, अवस्थापना और औद्योगिक विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, व्यावसायिक शिक्षा, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
मंडलायुक्त व डीएम : मेरठ, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ व देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त तथा जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, कन्नौज, सोनभद्र, मिर्जापुर, श्रावस्ती, कासगंज, मथुरा और बस्ती के डीएम।

विकास प्राधिकरण : बागपत, सिद्धार्थनगर, जालौन, उन्नाव व सोनभद्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, मेरठ, कानपुर नगर, अलीगढ़, सहारनपुर व मथुरा के नगर आयुक्त।

तहसील : सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी, अंबेडकरनगर की आलापुर, बहराइच की कैसरगंज, वाराणसी की राजा तालाब, लखीमपुर की धौरहरा, अमेठी की गौरीगंज, गाजीपुर की कासिमाबाद तथा कन्नौज की कन्नौज तहसील।

पुलिस अफसरों को भी जारी हुआ नोटिस
जनशिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन पर मेरठ, गोरखपुर व प्रयागराज जोन के एडीजी, झांसी, बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़ व गोरखपुर के आईजी-डीआईजी, कानपुर नगर, लखनऊ, बलिया, कुशीनगर, सोनभद्र, शामली, बाराबंकी, गाजीपुर, कानपुर आउटर व चित्रकूट के कप्तानों को नोटिस जारी किया गया है। 


10 थाने : आगरा का बसई अरेला व मनसुखपुरा, सोनभद्र का रामपुर बर्कोनिया, गौतमबुद्धनगर का सेक्टर 113, शाहजहांपुर का परौर, गाजीपुर का शादियाबाद, बलिया के फेफना, प्रयागराज का सिविल लाइंस, बहरिया और मऊआइमा थाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed