फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: NIA is searching for helpers of Naxalites, clues are being found about their influence

Lucknow News : नक्सलियों के मददगारों की एनआईए को तलाश, कई शैक्षणिक संस्थानों में पैर पसारने के मिल रहे सुराग

Sun, 07 Apr 2024 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Apr 2024 11:30 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के इन मददगारों के जरिए कई शैक्षणिक संस्थानों में सीपीआई (माओवादी) अपने पैर पसार रहा है, जिसके बाद एनआईए की जांच का दायरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: NIA is searching for helpers of Naxalites, clues are being found about their influence
NIA

विस्तार

बलिया में नक्सलियों के 11 ठिकानों पर शनिवार को एनआईए के छापों के दौरान देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कई मददगारों के नाम सामने आए हैं। एनआईए ने नक्सलियों के ठिकानों से मिले दस्तावेजों में सामने आए इन नामों के आधार पर अपनी जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के इन मददगारों के जरिए कई शैक्षणिक संस्थानों में सीपीआई (माओवादी) अपने पैर पसार रहा है, जिसके बाद एनआईए की जांच का दायरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


बलिया में नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की जांच के दौरान एनआईए को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि सीपीआई (माओवादी) की कोर कमेटी के सदस्य उत्तरी राज्यों में तेजी से अपनी जड़ें जमाने में जुटे हैं, इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है। इन संस्थानों में नक्सली विचारधारा से प्रभावित लोगों को चिन्हित करने के बाद संगठन से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय कमेटी के नेताओं के इशारे पर यूपी के बलिया, आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली को केंद्र बनाकर यूपी में गतिविधियां बढ़ाने के साथ मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज में भी इसका ताना-बाना बुना जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी के साथ उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। एनआईए इसके लिए हो रही फंडिंग के सुराग भी तलाश रही है। वहीं एनआईए ने बलिया में जिन संदिग्ध नक्सलियों के ठिकानों पर छापा मारा है, उन्हें 19 अप्रैल को राजधानी स्थित एनआईए कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद मिश्रा ने किए कई खुलासे
एनआईए की जांच में सामने आया है कि सीपीआई (माओवादी) संगठन की केंद्रीय कमेटी में शामिल प्रमोद मिश्रा उर्फ बुढऊ उर्फ बन बिहारी उर्फ डाॅक्टर साहब ने पूर्वांचल में एडहॉक कमेटी बनाई थी। संगठन के सचिव बलिया निवासी संतोष वर्मा उर्फ मंतोष के जरिए लगातार पूर्वांचल के कई जिलों में महिलाओं और पुरुषों की भर्ती की जा रही थी। इसकी पुख्ता सूचना मिलने के बाद बलिया से पांच हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी जांच बाद में एनआईए ने टेकओवर कर ली थी।

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के इन मददगारों के जरिए कई शैक्षणिक संस्थानों में सीपीआई (माओवादी) अपने पैर पसार रहा है, जिसके बाद एनआईए की जांच का दायरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed