फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Nehru Manzil shopkeepers in panic due to ED's order to seize property

Lucknow: ईडी के संपत्ति जब्त करने के आदेश से नेहरू मंजिल के दुकानदार दहशत में, कॉम्पलेक्स की 207 दुकानें जर्जर

Thu, 23 Nov 2023 09:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Nov 2023 09:53 AM IST
सार

खंडहर में तब्दील होती जा रही नेहरू मंजिल में बने कॉम्पलेक्स की एक दुकान में बने एसोसिएट्स जनरल लिमिटेड के दफ्तर में दस माह से कोई नहीं आया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Nehru Manzil shopkeepers in panic due to ED's order to seize property
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सबसे बड़े सियासी घराने गांधी परिवार के स्वामित्व वाली कैसरबाग की नेहरू मंजिल वीरान है। ईडी के इसे जब्त करने के बाद जिन चंद दुकानों में लोग कारोबार करते हैं, वे दशहत में हैं। खंडहर में तब्दील होती जा रही नेहरू मंजिल में बने कॉम्पलेक्स की एक दुकान में बने एसोसिएट्स जनरल लिमिटेड के दफ्तर में दस माह से कोई नहीं आया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पहले कुछ लोग दिल्ली से आते थे, बीते दिनों ईडी के अफसरों के यहां आकर मुआयना करने के बाद से दफ्तर बंद है।

विज्ञापन


ईडी ने एसोसिएट्स जनरल की कैसरबाग स्थित दो संपत्तियों को जब्त किया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें नेहरू मंजिल और इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय वाला परिसर है। चिकित्सालय में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों की संख्या अधिक दिखी। हालांकि, कामकाज चालू रहा। उधर, नेहरू मंजिल में बने कॉम्पलेक्स की 207 दुकानें और दूसरे मंजिल पर बने हॉल जर्जर हो चुके है। आसपास का परिसर खाली पड़ा है, जिसमें अधिकतर कब्जा है।
विज्ञापन


कब्जा लेने आएगी ईडी की टीम
जिन दो संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है, उन पर कब्जा लेने की कवायद बाद में होगी। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल संपत्तियां जब्त करने की कागजी कार्रवाई हुई है। इन्हें जब्त करने के ईडी के दावे का निर्णायक प्राधिकारी की ओर से सही ठहराने के बाद कब्जा लिया जाएगा। इसमें छह माह का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed