{"_id":"600dca3a8ebc3e568250b745","slug":"lucknow-news-mba-student-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः एमबीए छात्र को गोली मारी, आरोपी की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः एमबीए छात्र को गोली मारी, आरोपी की तलाश में दबिश
Tue, 26 Jan 2021 02:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic...
गोमतीनगर के विराज खंड तीन में रविवार देर रात 12:15 बजे एमबीए छात्र अंकुर तिवारी को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक आजमगढ़ के महाराजगंज के रहने वाले अंकुर तिवारी विराजखंड में किराए पर रहते हैं। लखनऊ के एक निजी संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार देर रात करीब 12:15 बजे धनंजय सिंह नाम के ठेकेदार से उनकी कहासुनी हुई जिसके बाद धनंजय ने गोली मार दी। गोली कमर के पास लगी है। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोमतीनगर में रहने वाले आरोपी धनंजय सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन