फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Mayawati said, no alliance with anyone, will support on proper participation after elections

Lucknow News : मायावती बोलीं, किसी से गठबंधन नहीं, चुनाव के बाद उचित भागीदारी पर देंगे समर्थन

Mon, 15 Jan 2024 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Jan 2024 11:57 PM IST
सार

सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यालय में बसपा सुप्रीमो ने पत्रकारों से कहा कि देश भर में विपक्षी दल बसपा का समर्थन पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Mayawati said, no alliance with anyone, will support on proper participation after elections
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एव॔ं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नही करेगी। चुनाव के बाद सरकार में उचित भागीदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है, लेकिन यह मुफ्त में नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यालय में बसपा सुप्रीमो ने पत्रकारों से कहा कि देश भर में विपक्षी दल बसपा का समर्थन पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बसपा लोकसभा चुनाव में इन दलों से दूरी बनाकर रखेगी। जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक और संकीर्ण सोच वाले दल बसपा को सत्ता से दूर रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


बसपा अकेले दम पर उसी तरह चुनाव लड़ेगी, जिस तरह वर्ष 2007 में हमने विधानसभा चुनाव जीतकर बहुमत की सरकार बनाई थी। उस समय ईवीएम में कोई धांधली नहीं की गयी थी। गठबंधन नहीं करने की एक वजह यह भी है कि बसपा का नेतृत्व दलित के हाथ में है। इसे लेकर बाकी दलों की जातिवादी मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया है। गठबंधन करने पर बसपा का वोट तो दूसरे दलों को ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन बसपा को अपर कास्ट का वोट नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक ''''मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा'''' भाग-19 के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया। इस अवसर पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे। वहीं आकाश आनंद समेत उनका कोई भी परिजन मौजूद नहीं था।

गिरगिट की तरह रंग बदला
उन्होंने कहा कि हाल ही में विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर जिस प्रकार सपा मुखिया ने सोची-समझी रणनीति के तहत बसपा के लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से जिस तरह कुछ ही घंटों के अंदर बसपा प्रमुख के प्रति गिरगिट की तरह रंग बदला है, उससे पार्टी के लोगों को सावधान रहना होगा।

अंतिम सांस तक पार्टी को करेंगी मजबूत
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में सर्वसम्मति से आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने के बाद मेरे जल्द संन्यास लेने की फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। मैं अंतिम सांस तक बसपा को मजबूत करने का काम करती रहूंगी। ऐसी फर्जी खबरों से पार्टी के लोगों को गुमराह नहीं होना है।

खत्म हो सकती है ईवीएम की व्यवस्था
उन्होंने कहा कि ईवीएम में धांधली की लगातार खबरें मिल रही हैं। इससे बसपा के लोग दुखी और चिंतित हैं। इससे पार्टी को यूपी सहित पूरे देश में नुकसान भी हो रहा है। विदेशों की तरह यहां भी यह व्यवस्था खत्म हो सकती है, या इसमें बदलाव हो सकता है। यह धांधली बंद होने से बसपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ जाएगा। इसी वजह से हमें अपना जनाधार बढ़ाने की मुहिम में जुटे रहना है।

अयोध्या जाने पर करेंगे विचार
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनको राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है, लेकिन व्यस्तता की वजह से अभी जाने पर विचार नहीं किया है। उनकी पार्टी को इस आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है। भविष्य में अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनती है, तो उसमें भी हमें आपत्ति नहीं होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार धर्म और संस्कृति की आड़ में राजनीति कर रही है, जिससे लोकतंत्र कमजोर होगा।


योगी और अखिलेश ने दी बधाई
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बधाई दी। वहीं पार्टी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय को होर्डिंग से सजाया था। जिलों में भी इसे जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। बसपा सुप्रीमो ने देशवासियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कुदरत हमें नई बीमारियों के प्रकोप से बचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed