फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News

Lucknow News: एक स्टाल पर पानी की बूंद, दूसरे पर नमक का स्वाद

Fri, 18 Sep 2026 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News
कहीं ‘निर्झर’ से पानी बचाने की सीख, कहीं हांडी नमक की खुशबू, सब्जियों की चमक ने खींचा ध्यान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एक तरफ पानी की शुद्धता जांचने और उसे बचाने की बात हो रही थी, दूसरी तरफ नमक की अलग-अलग किस्में लोगों को चखने और समझने को मिल रही थीं। कुछ कदम आगे बढ़े तो लंबी-सीधी तोरी, चमकदार टमाटर और मुलायम भिंडी ने नजर रोक ली। रेगलिया ग्रीन्स में लगे इंडिया फूड एक्सपो-2026 में शुक्रवार को ऐसे ही अलग-अलग स्टालों पर खेत, पानी और भोजन की कहानी सामने आती रही।
दिल्ली से आईं वैज्ञानिक और उद्यमी डॉ. ममता प्रियदर्शनी ‘निर्झर’ लेकर पहुंचीं। उनका उत्पाद पानी की शुद्धता के साथ बचत पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि अटल भूजल योजना में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। घर में शुद्ध पेयजल के लिए ड्रिंकिंग वाटर प्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

कानपुर के उमेश यादव का स्टाल अलग पहचान बना रहा था। काला और सेंधा नमक के साथ हरड़-बहेड़ा-आंवला से तैयार हांडी नमक यहां प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि उनके उत्पाद की आपूर्ति देश के कई शहरों के साथ नेपाल और सऊदी अरब तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एडवांटेज इंटरप्राइजेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार द्विवेदी के स्टाल पर सब्जियों ने ध्यान खींचा। लंबी-सीधी तोरी, चमकदार टमाटर और मुलायम भिंडी के जरिए किसानों के लिए उन्नत बीजों की संभावनाएं दिखाई गईं। कंपनी से एक लाख से अधिक किसानों के जुड़े होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed