फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: महिला से हैवानियत करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 07 Sep 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
lucknow news
- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला की हत्या का मामला, पुलिस को चकमा देकर भाग निकला दूसरा आरोपी
विज्ञापन


- किसान पथ के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, शराब के नशे में विवाद के बाद की थी हत्या

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माईजी का पुरवा निवासी अनुज रावत के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं अनुज का दूसरा साथी देशराज पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।


पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर किसान पथ के पास पुलिस टीम लगाई गई थी। इस बीच बाइक सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही दोनों हड़बड़ा गए और भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो एक नए तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब कार्रवाई में पुलिस में फायरिंग की, जिसमें एक के पैर में गोली लगी। घायल युवक ने अपना नाम अनुज बताया। अनुज का दूसरा साथी देशराज भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि अनुज महिला का पूर्व परिचित है। रविवार को महिला और अनुज मिले थे। सभी ने साथ में शराब पी थी। इसी दौरान अनुज और देशराज ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर दुष्कर्म की कोशिश की और महिला के निजी अंगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के बेसुध होने पर उसे मरा समझकर कुछ दूरी पर फेंक दिया और घर लौट गए। अनुज के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। अनुज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सेटरिंग का काम करता है। उल्लेखनीय है कि सुशांत गोल्फ सिटी निवासी महिला रविवार शाम को घर से निकली थी, जिसका शव सोमवार को झाड़ियां के पास मिला था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed