फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: दाउदनगर नगर में जलभराव के स्थायी समाधान को 182 करोड़ से बनेगा बंधा

Fri, 02 Oct 2026 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news

विज्ञापन

दाउदनगर नगर में जलभराव के स्थायी समाधान को 182 करोड़ से बनेगा बंधा
मुख्यमंत्री को भेजा गया प्रस्ताव

विधायक ने मुख्यमत्री से की जल्द मंजूरी की मांग

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने फैजुल्लागंज से पक्के पुल तक बंधा निर्माण परियोजना का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया है।

डॉ. बोरा ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें गोमती नदी के बाएं तटबंध पर आईआईएम रोड से हार्डिंग ब्रिज (पक्का पुल) तक बंधा निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 182 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित है, जिसके तहत आईआईएम रोड से खदरा होते हुए पक्के पुल तक विकसित किया जाना है।
विधायक के अनुसार, परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही फैजुल्लागंज, दाऊदनगर, मामा कॉलोनी समेत आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर फैजुल्लागंज में जलभराव से लोगों को लगातार परेशानी होती है। ऐसे में तात्कालिक राहत के साथ समस्या का स्थायी समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed