फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान में नगर निगम ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक

Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान में नगर निगम ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


एकल प्लास्टिक के बताए दुष्परिणाम

सफाई पर दिया जोर

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम और सहयोगी संस्थाओं ने शहर के विभिन्न जोनों में रैली व अन्य गतिविधियां आयोजित कीं। इसमें विद्यार्थियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को कचरा प्रबंधन, एकल उपयोग प्लास्टिक के कम उपयोग तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।


अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय से हजरतगंज तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में दुकानदारों तथा नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कई वार्डों में 'स्वच्छ पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम हुए। बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया गया और उन्हें जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई। नागरिकों को अनुपयोगी वस्तुओं के फिर से उपयोग और कचरा कम करने का महत्व समझाया गया। विद्यालयों में बच्चों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई। एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया गया। भूतनाथ बाजार में भी रैली निकाली गई। दुकानदारों को एकल उपयोग प्लास्टिक के बजाय कपड़े और जूट के थैले अपनाने को कहा गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed