फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: फिर टली नैमिष और वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग, आज थी होनी

Sun, 13 Sep 2026 06:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
फिर टली नैमिष और वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग, आज थी होनी
विज्ञापन


जून से हो रही लॉन्चिंग की तैयारी

अब 19 से 21 सितंबर बीच संभावना



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग एक बार फिर टल गई है। मुख्यमंत्री का समय न मिलने से अब सोमवार 14 सितंबर को योजनाओं का शुभारंभ नहीं हो पाएगा। अब कब होगी यह पक्का नहीं है मगर 19 से 21 सितंबर के बीच फिर संभावना जताई जा रही है।


पहले यह दोनों योजनाएं 30 जून को लॉन्च होनी थी मगर उससे पहले ही 22 जून को अलीगंज की एक बिल्डिंग में हुए अग्निकांड के कारण लॉन्चिंग स्थगित हो गई थी। उसके बाद 15 अगस्त से पहले लॉन्चिंग की तैयारी थी मगर हो नहीं पाई। फिर 14 सितंबर की तारीख प्रस्तावित हुई लेकिन मुख्यमंत्री का समय न मिलने पाने से एक बार फिर योजना की लॉन्चिंग एलडीए की ओर से टाल दी गई है। अब यह कब होगी इसको लेकर कुछ साफ नहीं है। वहीं सूत्रों को कहना है कि 19 से 21 सितंबर के बीच मुख्यमंत्री का समय मिलने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार की प्रस्तावित लॉन्चिंग को लेकर एलडीए की ओर से वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में तैयारी भी की जा रही थी। बुकलेट भी तैयार हो गई है लेकिन अब लॉन्चिंग टल गई है। ऐसे में शहरवासियों को इन दोनों आवासीय योजनाओं में भूखंड खरीदने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस बारे में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लॉन्चिंग की पूरी तैयारी है, जैसे ही मुख्यमंत्री का समय मिलेगा योजना का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


---------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed