फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: नगर निगम के जोन तीन में जोनल अफसर और जोनल सिनेटरी अफसर में फिर विवाद

Fri, 13 Feb 2026 07:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
नगर निगम के जोन तीन में जोनल अफसर और जोनल सिनेटरी अफसर में फिर विवाद
विज्ञापन


कर अधीक्षक और सफाई निरीक्षक के बीच हुई कहासुनी,

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी भी निशाने पर

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम के जोन तीन में अफसरों के बीच अधिकारों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। विवाद में इस बार मुख्य कर निर्धाारण अधिकारी को भी घसीट लिया गया है। जिसके बाद विभागीय सेवा और प्रशासनिक सेवा के अधिकारी में खेमों में बंट गए हैं।


जोन तीन में तैनात जोनल अफसर आकाश कुमार और कर अधीक्षक मनोज यादव के बीच तीन महीने से विवाद चल रहा है। जोन तीन मे आने से पहले मनोज भी जोन छह के जोनल अफसर थे। जोन तीन में उनको कर अधीक्षक के साथ जोनल सिनेटरी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। तीन महीने से जोनल अफसर और जोनल सिनेटरी अधिकारी के बीच विवाद चल रहा था। दोनों एक दूसरे की पर आरोप लगाए। दो दिन पहले मनोज यादव की कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के बीच कमरे और काम को लेकर विवाद हो गया। आलोक को इस समय जोनल का खास माना जाता है। यह विवाद अभी थमा नहीं था कि शुक्रवार को सफाई के निरीक्षण को लेकर मनोज का एक सफाई निरीक्षक से विवाद हो गया। इसी बीच कर वसूली को एक मुद्दे को लेकर जोनल अफसर आकाश ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय पर राय पर यह टिप्पणी कर दी कि आप से बहुत काबिल लोग यहां पर हैं। फालतू की बातें न करें। कुछ लोगों ने इस चैट का स्क्रीन शॉट लेकर उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद नगर निगम में विभागीय और प्रशासनिक सेवा के तैनात अधिकारियों को लेकर एक अलग विवाद शुरू हो गया। विभागीय अफसर आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासनिक अफसर उनको नीचा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


----------

कोट

अफसरों को आपस में विवाद नहीं करना चाहिए। यह क्यों हो रहा है इसको देखा जाएगा। जो लोग विवाद से जुड़े हैं उनसे जवाब तलब भी किया गया है।

गौरव कुमार, नगर आयुक्त


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed