{"_id":"6985e8dd26b27fe6720b545e","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1593272-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब सशत्र सेनाओं और अद्धसैनिक बलों को भी फ्लैट खरीद पर 20 प्रतिशत छूट मार्च तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब सशत्र सेनाओं और अद्धसैनिक बलों को भी फ्लैट खरीद पर 20 प्रतिशत छूट मार्च तक
Fri, 06 Feb 2026 06:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड के आदेश के तहत सशत्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को फ्लैट खरीदने पर दी जा रही 20 प्रतिशत की छूट को आवास विकास परिषद ने अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। फ्लैट की बुकिंग भी सौनिक परिषद की वेबसाइट पर पूर्व की तरह ऑनलाइन कर सकते हैं। इसको लेकर आवास विकास परिषद की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
सहायक आवास आयुक्त अभिषेक कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत सभी लोगों को जो लोग 60 दिन में भुगतान कर रहे थे उनको 15 प्रतिशत की छूट जा रही है लेकिन अब सशत्र व अर्धसैनिक बलों के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों को इसी अवधि में भुगतान पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यदि वह 61 से 90 दिन में भुगतान करेंगे उनको 15 प्रतिशत और जो 91 से 120 दिन में भुगतान करेंगे उनको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
यह योजना पहले 31 जनवरी तक थी जिसे अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए सशस्त्र सेनाओं एवं अर्धसैनिक बलों के सैनिक आवास विकास परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बुकिंग के पश्चात एवं आवंटन पत्र जारी होने के पूर्व निर्धारित प्रारूप में सेना में सेवारत या सेवानिवृत्त होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें बुकिंग से 15 दिन का समय प्रदान दिया जाएगा। यह विशेष छूट केवल सशस्त्र बलों के सैनिकों के लिए है।
विज्ञापन