{"_id":"68a31a348892ae942508cafa","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1342175-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बकाया वेंडिंग शुल्क पर लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बकाया वेंडिंग शुल्क पर लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज
विज्ञापन
बकाया वेंडिंग शुल्क पर लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक आज
नए वेंडिंग जोन बनाने पर भी होगी चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले जो दुकानदार वेंडिंग शुल्क समय से जमा नहीं करेंगे उन पर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को होने वाली टाउन वेंडिंग कमेटी की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी लाया जा रहा है।
पटरीदुकानदारों के हितों के संरक्षण और उनको व्यावस्थित करने के लिए बनी फेरी नीति के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी गठित की गई है। जिसमें नगर निगम, यातायात पुलिस, एलडीए, लोक निर्माण विभाग के अलावा पटरी दुकानदार संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं।
यही कमेटी शहर में वेंडिंग और नो-वेंडिंग जोन तय करने, वेंडिंग शुल्क तय करने का काम करती है। जिसकी बैठक मंगलवार को रही है। बैठक में जो प्रमुख प्रस्ताव लाए जा रह हैं उनमें समय से वेंडिंग शुल्क जमा न करने वाले पटरी दुकानदारों पर इस वित्तीय वर्ष में 12 प्रतिशत ब्याज लगाने और अगले वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2026 ये 100 रुपये प्रतिमाह दंड शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा अमीनाबाद बाजार को विरासत बाजार घोषित करने, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों को भत्ता देने और नए वेंडिंग जोन बनाए जाने सहित 16 प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक नगर निगम मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से होगी।