{"_id":"6899d9b7a0fcee19010c0f97","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1333676-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोर कहने पर पार्षद पति ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोर कहने पर पार्षद पति ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर कहने पर पार्षद पति ने दर्ज कराई एफआईआर
इस्मालगंज द्वितीय वार्ड का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड की पार्षद रंजना अवस्थी के पति हरीश अवस्थी को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने चोर लिख दिया है। जिसको लेकर पार्षद पति ने अपशब्द लिखने वाले वार्ड निवासी प्रदीप मिश्रा नामक व्यक्ति के खिलाफ चिनहट थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
पार्षद पति की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी पत्नी रंजना अवस्थी इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड से पार्षद है, जिनकी ओर से क्षेत्र में विकास कार्य के काम किए जाते है मगर यह संभव नहीं है कि एक साथ सारे काम करा दिए जाए । ब्रजमोहन पुरी कंचनपुर मटियारी के निवासी प्रदीप मिश्रा पुत्र अज्ञात ने एक वाट्सअप ग्रुप में उन्हें चोर कहकर मैसेज भेजा। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाती है और सामाजिक छवि खराब होती है। साक्ष्य के तौर पर वाट्सअप ग्रुप का स्क्रीनशाट भी पुलिस को दिया है। पार्षद पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।