फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: बारिश से ट्रेन और फ्लाइटों के संचालन पर असर

Mon, 04 Aug 2025 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
बारिश से ट्रेन और फ्लाइटों के संचालन पर असर
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। इसका असर ट्रेनों और विमानों पर भी देखने को मिल रहा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस सोमवार को करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह कई ट्रेनें लेट हुईं हैं।
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब दो घंटे, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, 12565 बिहार सप्तक्रांति करीब सवा घंटे की देरी का शिकार हुईं हैं। इसी तरह 02569 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, 12572 हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे, 12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी का शिकार हुई हैं।
विज्ञापन


विमान भी हुए लेट
भारी बारिश ने विमानों के संचालन पर भी असर डाला है। सोमवार को पुणे से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 338 करीब पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से एयर इंडिया का विमान एआई 2477 करीब आधा घंटा, शारजाह से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 1424 करीब आधा घंटा, पटना से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 925 करीब 40 मिनट की देरी से पहुंचा। वहीं अमौसी एयरपोर्ट से जाने वाले विमानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1235 करीब आधा घंटा देरी से उड़ पाया। इसी तरह दुबई जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 193 एक घंटा, दिल्ली जाने वाला एआई 2500 करीब सवा घंटे, दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई 2111 करीब एक घंटा की देरी से रवाना हो सका। इसके अलावा कई और विमान लेट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed