फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: एलडीए की बोर्ड बैठक में आज, नई योजनाओं के लिए जमीन जुटाने पर लगेगी मोहर

Mon, 04 Aug 2025 07:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
एलडीए की बोर्ड बैठक में आज, नई योजनाओं के लिए जमीन जुटाने पर लगेगी मोहर
विज्ञापन


दुकानों को पहले आओ पहले पाओ पर बेचने का प्रस्ताव भी आएगा,

नई भवन निर्माण उपविधि भी की जाएगी अंगीकार

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। मंगलवार को होने वाली एलडीए की बोर्ड बैठक में दो नई योजनाओं के लिए जमीन जुटाने सहित कई शहर के विकास से जुड़े कई प्रमुख प्रस्तावों पर मोहर लगेगी। बैठक में मेट्रो, ग्रीन कॉरिडोर और शहीद पथ के 500 मीटर के दायरे में आने वाली इमारतों पर सुख सुविधा शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा रहा है।


बैठक में खाली फ्लैटों की तरह खाली दुकानों को भी पहले आओ पहले पाओ पर बेचने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। नई भवन निर्माण उपविधि को अंगीकार करने का भी प्रस्ताव बोर्ड में आएगा। इसके लागू होने से निर्माण करने वालों को बहुत सहूलियत होगी। एलडीए सीतापुर रोड पर नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेस वे पर एलडीए वरुण विहार आवासीय योजना लाने जा रहा है। अब उसके लिए जमीन जुटाने और विकास कार्याें पर 850 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जिसका प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन


-------------

यह प्रमुख प्रस्ताव भी आएंगे

0 मोहान रोड योजना से होकर गुजरने वाली 150 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड की चौड़ाई कम करने

0 गोमती नगर विस्तार सेक्टर चार में टेलीफोन एक्सचेंज व 33 केवी सबस्टेशन हेतु नियोजित भूखंडों का भूउपयोग ग्रुप हाउसिंग करने

0 रतनलोक अपार्टमेंट से लगी जमीन का भूउपयोग व्यावसायिक करने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed